
फतेहपुर: बिहार के मुख्यमंत्री 20 मार्च को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत भेटौरा पंचायत स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मायापुर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मायापुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभा स्थल, आगमन-प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को समय से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इधर मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोग कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।











Leave a Reply