
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तथा अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मैथिली ठाकुर की एआई के माध्यम से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में फतेहपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के शब्दों गांव निवासी विकास कुमार यादव, पिता द्वारका प्रसाद यादव के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने फेसबुक पर एआई तकनीक की मदद से आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति की छवि खराब करने वाली आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री पोस्ट करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










Leave a Reply