स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की थाना में प्राथमिकी दर्ज

फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित थाना में छात्रा की मां के फर्द ब्यान पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने मामले को विशेष जांच के लिए घटना स्थल पर फारेंसिक टीम को बुलाई और जांच के लिए साक्ष्य को इकठ्ठा कर साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुट गई है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए महिला अस्पताल एवं फर्द ब्यान के लिए न्यायलय भेजा गया है। इस मामले में तीन ज्ञात युवक एवं एक अज्ञात युवक को आरोपित बनाया गया है। सभी आरोपी गांव एवं आस पास के रहने वाला है। आवेदन में छात्रा की मां ने फर्द ब्यान में पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को एक बजे दोपहर में 13 वर्षीय बेटी सरकारी विद्यालय से परीक्षा देकर सहेली के साथ घर लौट रही थी। तभी रास्ते मे सन्नाटा जगह पर चार युवक पीछे से बेटी के मुंह पर नशीला दवाई सुंघाकर एक किलोमीटर दूर ले गया। इसकी सूचना बेटी के साथ रहे गांव की सहेली ने हमे आकर सूचना दी। इसी बीच हम सभी परिजन बेटी को खोजने निकले। गांव से कुछ दूरी पर बेटी बेहोशी की हालत में दिखाई दी। उक्त सभी युवक जाते जाते मेरी बेटी को कुछ नहीं बताने की बात कहते हुए भाग गया और बताने पर जान मारने की धमकी दिया। बेटी घर लाकर बेहोशी को ठीक किया गया। इसी बीच मेरे पति गांव के आरोपित के घर गया वहां उसके स्वजनों ने हाथा बाही करते हुए धक्का दिया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस सूचना पाकर पहुंची और घटना की जानकारी ली। तत्काल पुलिस किशोरी को चिकित्सा एवं मेडिकल जांच के लिए गया महिला अस्पताल भेजी। इस मामले की विशेष जांच के लिए शुक्रवार को फारेंसिक टीम को बुलाई गई। जिसके द्वारा गहन जांच की गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपितों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। मेडिकल जांच एवं फारेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगा।