
गयाजी। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गयाजी में आयोजित पासिंग आउट परेड व पीपिंग सेरेमनी के बाद नव नियुक्त अधिकारी लेफ्टिनेंट राशि बलूनी ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली हैं और उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अकादमी के दौरान उन्होंने सभी अकादमिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप किया, जिसके लिए उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
लेफ्टिनेंट राशि बलूनी ने बताया कि यह उनकी चौथी कोशिश थी और लगातार मेहनत तथा दृढ़ संकल्प के बल पर उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि उनके दादाजी भारतीय सेना में थे, जिनसे उन्हें देशसेवा की प्रेरणा मिली। उनके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। राशि बलूनी ने कहा कि परिवार के समर्थन और अपनी लगन की बदौलत आज वह भारतीय सेना का हिस्सा बनकर गौरव महसूस कर रही हैं।












Leave a Reply