पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

गया। वजीरगंज पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। यह कार्रवाई गया पुलिस के निर्देश पर की गई।

पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को सूचना मिली कि ग्राम महुएत में एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा,जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामजी मांझी,पिता स्व.दशरथ मांझी,निवासी महुएत (अमेठी),थाना वजीरगंज,जिला गया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कमरे से बोरे में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद किया गया। हथियार के संबंध में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इस संबंध में वजीरगंज थाना कांड संख्या 81/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।