दो पक्षों में हुई मारपीट, कई लोग हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस।

फतेहपुर। थाना क्षेत्र के बड़की कुहरी गांव में बुधवार की दोपहर घर में घुसकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए।

घायल रघुनंदन यादव ने बताया कि बुधवार को करीब दोपहर दो बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी समय गांव के ही आमिरक यादव, उपेन्द्र यादव, रंजीत कुमार, लक्ष्मण कुमार,रुपेश कुमार, मुर्ति कुमारी, मुनिया देवी, रूपा देवी, प्रियंका कुमारी तथा असिंधु कुमारी समेत कई लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारपीट करने लगे।

मारपीट के दौरान रघुनंदन यादव के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे खून निकलने लगा। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पुत्र सतीश कुमार के सिर पर भी लाठी से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना में मालती देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कि जाएंगी।