पुलिस ने हत्याकांड मामले में दो महिला सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल।


गुरुवार को फतेहपुर पुलिस ने हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
फतेहपुर अपर थानाध्यक्ष राम कृपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड मामले में हलमता गांव निवासी मानव देवी पति– उपेंद्र पासवान, रूबी देवी पति– धर्मेंद्र पासवान, उपेंद्र पासवान पिता– मोहन पासवान तथा धर्मेंद्र पासवान पिता– मोहन पासवान को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।