
फतेहपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पेट्रोल पंप के समीप पिछले तीन से चार दिनों से खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन लावारिस अवस्था में पाई गई। आसपास के लोगों ने वाहन के संदिग्ध हालत में खड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। प्रारंभिक जांच में वाहन के स्वामित्व और वहां खड़े होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने में जुटी है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वाहन किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा तो नहीं है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन को वहां खड़ा करने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके।












Leave a Reply