
गयाजी। डी/215 बटालियन के कार्यक्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सहायक कमांडेंट श्री संजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व मे “SADO ड्यूटी” अभियान चलाया गया।
सुबह करीब 7:30 बजे डी/215 बटालियन की आरपीएफ टीम एवं स्थानीय पुलिस के एक प्रतिनिधि के साथ संयुक्त रूप से लुटुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसिया, महादेव स्थान, सिंघवा, बालियाबान, सिकारी कुंआ, गुलरिया तरी एवं पहाड़ी जंगली क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लहसिया पहाड़, सिंघवा स्थान के जंगल क्षेत्र में स्थित एक गुफा से लगभग 11:40 बजे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इसमें 175 नग कमर्शियल इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, लगभग 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं करीब 1000 मीटर कमर्शियल कॉर्डेक्स वायर शामिल है।बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत डी/215 बटालियन के बीडीडीएस कर्मियों द्वारा दोपहर लगभग 3:10 बजे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। प्रशासन ने कहा है कि क्षेत्र में आगे भी लगातार निगरानी एवं अभियान जारी रहेंगे।












Leave a Reply