आरडीसी-2026 में गया के कैडेट राज रतन का शानदार प्रदर्शन, एनसीसी परिसर में हुआ सम्मान

गयाजी ।26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे कैंप में गया का प्रतिनिधित्व करने वाले 27 बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट राज रतन ने आरडी परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया तथा बिहार लौटने पर राज्यपाल द्वारा भी पुरस्कृत किया गया।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 27 बिहार बटालियन के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोहित चौहान ने कैडेट राज रतन को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज रतन की सफलता अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा, सुबेदार अभिरंजन, सभी पीआई स्टाफ एवं कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।