अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, आयु सीमा बढ़ी।

गयाजी। दक्षिण बिहार के 11 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2027 को लेकर बड़ी खुशखबरी है। Indian Army द्वारा अग्निवीर भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए रैली नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 01 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस बार पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। इससे अधिक संख्या में युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और देश सेवा का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।अग्निवीर योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को चार वर्षों तक सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें प्रशिक्षण, अनुशासन और आधुनिक तकनीक का ज्ञान भी दिया जाएगा, जो भविष्य में उनके लिए लाभदायक साबित होगा।इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, योग्यता, शारीरिक मापदंड और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण देख सकते हैं। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे समय पर आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।