कोरम के अभाव में पंचायत समिति की बैठक स्थगित


फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। निर्धारित समय पर सदन की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। क्योंकि पदेन सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम रही। बैठक में प्रमुख अनीता देवी, उप प्रमुख रणधीर यादव, बीडीओ, बीसीओ शशि भूषण साहू, बीएओ समेत अन्य पदाधिकारी समय पर उपस्थित थे। लेकिन समिति सदस्यों एवं मुखियाओं की संख्या पर्याप्त नहीं होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया। काफी देर तक सदस्यों के इंतजार के बाद भी आवश्यक उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो सकी।समय सीमा समाप्त होने पर प्रमुख ने औपचारिक रूप से बैठक को स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगली बैठक की तिथि जल्द तय कर सभी सदस्यों को सूचित किया जाएगा। ताकि आगामी बैठक में जरूरी विकास योजनाओं पर चर्चा की जा सके।