
गयाजी। पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गया जंक्शन पर मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 13329/30 गंगा दामोदर एक्सप्रेस एवं 1862/26 पीआरएनसी–एचटीई–पीआरएनसी एक्सप्रेस का बंधुआ स्टेशन (बीएनएफ) पर अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है।यह व्यवस्था 7 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रेन संख्या 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस का बंधुआ स्टेशन पर आगमन 02:10 बजे तथा प्रस्थान 02:12 बजे होगा, जबकि 13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस का आगमन 02:08 बजे और प्रस्थान 02:10 बजे निर्धारित है।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 18625 पीआरएनसी–एचटीई–पीआरएनसी एक्सप्रेस का आगमन 13:27 बजे और प्रस्थान 13:29 बजे होगा, वहीं 18626 पीआरएनसी–एचटीई–पीआरएनसी एक्सप्रेस का आगमन 12:15 बजे और प्रस्थान 12:17 बजे तय किया गया है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।












Leave a Reply