Breaking news:- पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर। बुधवार को गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

समाचार लिखे जाने तक घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। वहीं रेलवे पुलिस बल द्वारा महिला की पहचान कराने और परिजनों की तलाश की जा रही है


घटना को लेकर रेलवे प्रशासन भी सतर्क है और मामले की जांच की जा रही है।