गाड़ी सं.13023/24 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस का अहमदपुर एवं मुरारई स्टेशनों पर ठहराव

गयाजी।यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व रेलवे के अहमदपुर एवं मुरारई स्टेशनों पर गाड़ी सं. 13023/13024 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस का दिनांक 26.01.2026 से प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है ।

गाड़ी सं. 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस 22.45/22.47 बजे अहमदपुर एवं 00.07/00.09 बजे मुरारई स्टेशनों पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करती है । इसी तरह गाड़ी सं. 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस 22.11/22.13 बजे मुरारई तथा 23.28/23.30 बजे अहमदपुर स्टेशनों पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करती है ।