फतेहपुर पुलिस ने 400 लीटर देसी  शराब के साथ 2 बाइक एवं एक तस्कर को किया गिरफ्तार


फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों के साथ 400 लीटर देसी शराब और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसआई सोनू कुमार, एसआई सतीश प्रसाद, एएसआई मनोज कुमार एवं एएसआई संजय कुमार यादव के द्वारा की गई।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि झारखंड से शराब की तस्करी करने के लिए जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना क्षेत्र के लुटन विगहा–बरसौना के समीप छापेमारी की गई, जहां से 400 लीटर देसी शराब,दो बाइक और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूनम कुमार,पिता महेश्वर यादव, ग्राम बगैय,थाना गुरपा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूनम कुमार को इससे पहले भी शराब तस्करी के मामले में फतेहपुर पुलिस जेल भेज चुकी है।
इस मामले में शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।