
फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव के पास शाम को एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर लगभग 15 हजार रुपये लूट लेने की घटना सामने आई है। घायल व्यक्ति की पहचान पुनौल गांव निवासी मयंक कुमार उर्फ़ गोपाल सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पाकर फतेहपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। घायल मयंक कुमार को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति ने अभी तक थाना में इसकी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











Leave a Reply