गया पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छुपाए 01 बंदूक और 01 देशी बंदूक बरामद


गया: जिले में नक्सलियों पर शिकंजा कसते हुए गया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। भदवर थाना क्षेत्र के रबदी पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए 01 बंदूक और 01 देशी बंदूक को बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 13 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि रबदी पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। इस सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में भदवर थाना और एसएसबी की टीम ने विशेष तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान दो पहाड़ियों के बीच झाड़ीदार इलाके में बोरे में लपेटकर रखे गए हथियार बरामद हुए। पुलिस ने इस संबंध में भदवर थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक 13.01.2026 दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने बताया कि इस सफलता से नक्सली गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित होगा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। सुरक्षा बलों की सतर्कता और प्रतिबद्धता के चलते इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।