
मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड स्थित राम सहाय उच्च विद्यालय के प्रांगण में नंदवंशी चेतना मंच, फतेहपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार नंदवंशी ने की, जबकि संचालन सूर्य देव शर्मा ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 3 फरवरी 2026 को मिलर हाई स्कूल, पटना के मैदान में 102वां भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस मौके पर प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें राजेश कुमार को फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष और शंभू शरण शर्मा को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं देवेंद्र कुमार नंदवंशी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में प्रदेश व जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से रामप्रवेश शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), पवन कुमार नंदवंशी (जिला अध्यक्ष, गया), विकास कुमार नंदवंशी (जिला सचिव), रिंकू कुमारी (वार्ड सदस्य सह जिला प्रतिनिधि), रामाशीष नंदवंशी, कांति देवी (महिला अध्यक्ष), सोनी देवी (महिला सचिव) और रीना देवी (पंचायत समिति सदस्य) सहित सैकड़ों नंदवंशी समाज के लोग शामिल हुए।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज को एकजुट करने और कर्पूरी जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया।











Leave a Reply