गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर व्याख्यान, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के तहत एनसीसी इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय व्याख्यान, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार(कीर्ति चक्र),सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, मुख्य वक्ता डॉ राम सिंहासन सिंह, प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य वक्ता ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ रश्मि प्रियदर्शनी की स्वरचित कविता ने छात्राओं में उत्साह भर दिया। भाषण प्रतियोगिता में अनुराधा कुमारी प्रथम, दिव्यांशी सिन्हा द्वितीय तथा नैना कुमारी व अन्य तृतीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।