
गया। गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे ट्रैक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सुबह होते ही जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। शव की हालत देखकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। मामला हादसा है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और रेलवे पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुट गई है।
रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है—आखिर यह मौत हादसा है या हत्या?
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।











Leave a Reply