हत्या के प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

कोंच। थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए हत्या के प्रयास के मामले में कोंच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 23 सितंबर 2025 की है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा कोंच थाना में लिखित आवेदन दिया गया था।
आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान साधु यादव उर्फ संजीत यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले में कोंच थाना कांड संख्या 470/25, दिनांक 23.09.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। इसके बाद लंबित मामलों में वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साधु यादव उर्फ संजीत यादव, पिता पुनदेव यादव, निवासी ग्राम नीघई, थाना कोंच, जिला गया के रूप में की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।