
गुरपा क्षेत्र के रेगैनी गांव में बीती रात एक खपड़ा (कच्चा) मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में पीड़ित सुनील साव का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने से घर में रखा लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित सुनील साव ने बताया कि एक दिन पहले उनका किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसके अगले ही दिन उनके घर में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि आग लगाते हुए उन्होंने किसी व्यक्ति को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
मामले की जानकारी संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।












Leave a Reply