
गया जिले के पटना–गया एनएच-22 सड़क मार्ग पर चंदौती थाना क्षेत्र के अगरैली गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमएमसीएच) गया रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकपा गांव निवासी बैजू कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर चंदौती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।











Leave a Reply