
घायलों का गया में चल रहा है इलाज।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में आर्मी के दो जवान सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल व्यक्तियों का गया में इलाज चल रहा है। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
क्या है मामला।
खजुरी निवासी सत्येन्द्र प्रसाद एवं राजेश कुमार बाइक से बाजार जा रहें थे।वहीं गांव के ही आर्मी जवान राजेश कुमार एवं विकास कुमार,अंकित कुमार,सुरेंद्र प्रसाद एवं फुलु ने छेंककर बाइक रोक लिया।वहीं पीछे विकास एवं राजेश ने तलवार एवं गडसा से जान मारने की नीयत हमला कर दिया। घटना में राजेश कुमार पिता ललन प्रसाद का गर्दन कट गया। जबकि सर तीन जगह फट गया।वहीं अंकित सहित अन्य आरोपी ने लोहे के रड एवं देशी रिवाल्वर से सत्येन्द्र प्रसाद पर हमला कर दिया। घटना में सत्येन्द्र का दहिया हाथ एवं पैर कट गया। वहीं दुसरा हाथ टुट गया। दोनों को मरा समझकर आरोपी फरार मौके से फरार हो गये। आस पास ग्रामीणों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर कर दिया गया।घटना की सुचना पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्मी जवान राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया।
थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सुचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
Leave a Reply