एक युवक ने दूसरे गांव की नाबालिक लड़की को लेकर हुआ फरार

फतेहपुर प्रखंड के एक गांव से एक युवक ने दुसरे गांव की नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। लड़की के दादा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। दादा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि हमारी पोती घर से पूजा करने के लिए निकली थी।पर शाम तक घर वापस नहीं आईं। हम लोगों ने काफी खोजबीन किया। हालांकि कुछ पता नहीं चला। फतेहपुर थाना के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी। वहीं पढ़ने वाले एक युवक ने हमारी पोती को बहला फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा लिया और मेरी पोती को लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की को बरामद करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।