जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा,थाना में हुआ प्राथमिकी दर्ज,खोखा बरामद

फतेहपुर थाना क्षेत्र के तिवारीचक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई झगड़ा को लेकर महेन्द्र तिवारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। फर्द ब्यान में महेंद्र तिवारी ने बताया कि बीते रविवार की शाम पांच बजे मेरे घर के बाहर गांव के मनीष रंजन उर्फ डब्लु सहित चार पांच लोग मिलकर आया और गाली-गलौज करने लगा। सभी के हाथ मे सस्त्र एवं लाठी था। सभी मुझे जान से मारने के नियत से आया था। फिर संजय कुमार कुछ दुरी से ही मेरे उपर टारगेट कर 3 से 4 राउंड गोली चलाया। जिससे मैं बाल-बाल बचा और वहाँ से भागकर अपने घर के एक कमरे में जाकर बंद हो गए। इसकी सुचना फतेहपुर थाना को फोन कर दिया। कुछ समय बाद प्रशासन आ गया। प्रशासन के आने से पूर्व उपरोक्त सभी व्यक्ति वहाँ से फरार हो गया। फिर मैं अपने घर से बाहर निकलकर विस्तार पूर्वक प्रशासन को सारी बात बताया। तो प्रशासन के द्वारा वहाँ आस-पास जगह को जाँच पड़ताल किया गया। मेरे घर से करीब 100 मीटर के दुरी पर खेत में गोली का खाली खोखा बरामद हुआ। जिसे प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। झगड़ा का मुख्य कारण पूर्वज की संपत्ती का बटवारा को लेकर हुआ। वहीं इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर मामले कि जांच कि जा रही है।