
फतेहपुर थाना क्षेत्र के इच्चा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट,जिसमें कई लोग हुए घायल। इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के द्वारा फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया था। मामले कि जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों पक्षों से धानो देवी पति रघुनाथ मिस्त्री,खुशबू कुमारी,गिरिजा देवी पति मुंशी मिस्त्री,ज्योति देवी,कंचन देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Leave a Reply