परैया में रामनवमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

परैया। सूर्य मंदिर परिसर परैया से रविवार दोपहर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई। संध्या काल मे मुख्य बाजार व ग्रामीण क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने किया। सैकड़ों की संख्या में युवकों ने गाजे बाजे के साथ मुख्य बाजार,उतरी बाजार,सलेपमुर, उपरहुली में जुलुश को घुमाया। रथ पर प्रभु श्रीराम,लक्ष्मण, सीता के अलावा रामभक्त हनुमान की झांकी ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रही। राम बने निलाशु चैतन्य,लक्ष्मण बने सत्यम कुमार,सीता बनी सौम्या कुमारी व हुनमान बने सूरज कुमार,रानी लक्ष्मीबाई बनी रिया और प्रिया के श्रृंगार को सभी ने सराहा। भ्रमण के क्रम में ग्रामीणों ने सभी का अभिषेक किया। रथ के आगे झंडा लिए युवकों का विशेष दस्ता श्रीराम के नारे के साथ देशभक्ति नारे लगाते दिखे। युवकों द्वारा शस्त्र कौशल का प्रदर्शन भी किया गया। तलवार,लाठी,हॉकी के साथ युवकों ने करतब दिखाया। ग्रामीणों द्वारा जुलुश में शामिल युवकों को जगह-जगह शरबत पीलाया गया। शांति व्यवस्था को लेकर परैया थाना अध्यक्ष सर्व नारायण,बीडीओ आई एस ट्विंकल व सीओ केशव किशोर मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता,सचिव दीपक कुमार लोहानी, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा,संरक्षक जितेंद्र कुमार जीतू, मुकेश भदानी,रंधीर गुप्ता,शैलेश चौधरी,चंद्रशेखर आजाद के अलावा अभिषेक कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।