सड़क दुर्घटना में एक की मौत,चार  घायल

गुरुवार को खिजरसराय गया मुख्य मार्ग के ऐमा पुल के समीप चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पुल में मारा टक्कर,जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह से नालंदा जिला के खुदागंज अपने घर लौट रहे थे। वाहन चालक की आंख लगने से अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन पुल में टक्कर मार दिया। ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में भर्ती कराया गया। जहां के डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में 12 वर्षीय निधि कुमारी की मौत हो गई। 2 महिलाओं की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायल व्यक्ति डब्लू कुमार मखदुमपुर,वही नीरज कुमार हिलसा के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। इस मामले में पुलिस को लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।