अपहरण मामले में 2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलीपुर पुलिस ने अरवल जिला के नसीरना गांव से अपहरण,जानलेवा हमला सहित कई संगीन मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने की। गिरफ्तार फरार आरोपी की पहचान तेल्हा गांव निवासी हरेराम कुमार उर्फ हरेराम सिंह,लालू सिंह उर्फ अभिराम कुमार दोनों पिता विनोद सिंह उर्फ विनोद राम के रूप में की गई है। वही इस मामले में अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 2022 से फरार चल रहा था। थाना क्षेत्र में घटित अपहरण,जानलेवा हमले के मामले में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर इसकी गिरफ्तारी की गई है।

सूचना के आधार पर घर में छापामारी कर फरार आरोपी को धर दबोचा गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।