नेवारी के पुंज में लगी आग, जलकर हुआ राख

गया जिला के फतेहपुर प्रखंड के पुरनीबथान गांव में नेवारी के पुंज में अचानक आग लग गई। जिससे लगभग 20 हजार नेवारी का नुकसान बताया जा रहा है। नेवारी के पुंज में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग आग बुझाने के लिए पानी का इंतजार करते जब तक नेवारी जल कर राख हो गया। हालांकि घटना कि सुचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर प्रखंड के पुरनीबथान गांव निवासी मनोज कुमार के नेवारी के पुंज में आग लग गया। उसमें लगभग 20 हजार की संख्या नेवारी की आटी लगाईं गई थी। जिसमें आज किसी तरह अचानक आग लग गई। आग लगने से लगभग 50 हजार रुपया का नुकसान हुआ। खबर की जानकारी पीड़ित व्यक्ति मनोज कुमार ने दिया। आग पर काबू पाने से पहले ही पुंज जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।