
टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत बहसापीपरा पंचायत के ठेकही निवासी सह प्राथमिक विद्यालय रमनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव यादव को टनकुप्पा पुलिस गुरुवार की सुबह बादिलबीघा गांव के पास से गिरफ्तार की। प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल से पुलिस आने की सूचना पाकर भागने लगा। जिसे पुलिस बादिलबीघा गांव के पास गिरफ्तार की। आरोपित के उपर नागवार निवासी बीरेंद्र यादव हत्या सहित अन्य कई मामला दर्ज है। ब्रह्मदेव के नाम फतेहपुर एवं टनकुप्पा थाना में कूल 11 प्राथमिकी है। बीरेंद्र यादव की हत्या 022 के जनवरी माह में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पूर्व मुखिया उमेश यादव उर्फ उमेश पहलवान सहित कई आरोपित है। एसटीएफ की टीम ठेकही गांव से उमेश यादव को गिरफ्तार किया था। अनुज यादव को पूर्व टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस वक्त ब्रह्मदेव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में उच्च न्यालय के बेल पर जेल से छूटकर बाहर आया। मामला रीओपन होने के बाद पुन पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि नागवर निवासी बीरेंद्र यादव पर विजय यादव पैक्स अध्यक्ष ने जनवरी 022 को गोली चलाया गया। जिसमें बीरेंद्र यादव की मौत हो गई थी। वहीं विजय यादव बूरी तरह से घायल हो गया था। ब्रह्मदेव यादव को बीरेंद्र हत्या मामला में गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करेगी।
Leave a Reply