भलुआनी गांव से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर कलस यात्रा निकाली गई

गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड के नौडीहा झुरांग पंचायत के भलुआनी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में आज कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं व युवतियां कलश लेकर भलुआनी गांव से होते हुए बगई झरना नदी पुल के पहुंची तो आचार्य कृष्णा स्वामी ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जल भरवाया। वहां से जल लेकर आने के बाद कलश को
यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया।कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं तो आगे गाजे-बाजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते युवा थिरक रहे थे। आयोजन समिति ने बताया कि अयोध्या आए कृष्णा स्वामी जी महाराज बनारस प्रवचनकर्ता प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा आयोजन होगा। कलश यात्रा में निवास नागेश्वर यादव, सतीश यादव, विनोद कुमार,सुनील यादव एवं सैकड़ो महिलाएं एवं युवतियों मौजूद थी।