Breaking news चलती ट्रेन से महिला गिरी, बाल बाल बची जान,इलाज जारी

गया कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी एक महिला, महिला हुई गंभीर रूप से घायल। इलाज के लिए घायल महिला को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरी से दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या (12801) से महिला गिरकर हुई घायल। महिला कि बाल बाल बची जान। महिला पहाड़पुर से गया कि ओर जा रही थी। ट्रेन में चढते समय फिसलकर रेलवे प्लेटफॉर्म पर गिर गई। गनीमत रही कि महिला रेलवे प्लेटफॉर्म पर गिर,नहीं तो जान भी जा सकती थी। महिला कि अभी नहीं हो सकी है पहचान।