
:- पीड़ित महिला ने छह को बनाया आरोपी
सोमवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शौच के लिए जा रही महिला के साथ गांव के एक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए। जिसमे एक घायल को गया रेफर कर दिया गया। घटना से सम्बंधित घायल फुलमन्ती देवी ब्यान दी है कि सुबह शौच के लिए बाहर जा रही थी। तभी गांव के सुधीर यादव मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट किया। मेरे चिल्लाने पर मेरे पति पप्पु यादव हमे बचाने आया। इसी बीच सुधीर मेरे पति पर हमला कर सिर फोड़ दिया। मारपीट की सूचना पाकर मेरे घर से परिजन बचाव करने आया। जिसके साथ सुधीर के घर वाले मारपीट किया। घटना में सास विमला देवी पति पप्पु यादव घायल हो गए। घटना में फुलमन्ती ने छह के उपर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दो घायलों को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही है। पप्पू को विशेष चिकित्सा के लिए गया मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Leave a Reply