फतेहपुर पुलिस ने शराब के साथ बाइक किया जब्त।

रविवार को फतेहपुर पुलिस ने शराब के साथ एक बाइक किया जब्त। झारखंड से शराब तस्करी करने के लिए लाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कि गई है। फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसआई संदीप कुमार, एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में देवथिका गांव के समीप से एक बाइक के साथ 200 लीटर देसी शराब बरामद कर थाना लाया गया। मौके पर से पुलिस को देखते ही शराब तस्कर शराब व बाइक को छोड़कर फरार हो गया। जब्त शराब व बाइक को थाना लाया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।