प्रजापति समाज की पूर्व लंबित सभी मांग सरकार करेगी पूरा : विधान सभा अध्यक्ष

प्रजापति समाज ने विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार का किया भव्य अभिनंदन

:- गया में आयोजित समारोह में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

गया जी : बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति जिला शाखा गया की ओर से रविवार को प्रजापति धर्मशाला दंडीवाग गया जी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष माननीय डा. प्रेम कुमार का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय ने की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं भगवान बुद्ध का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं डुमरिया प्रखंड की ओर से भी उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन जिला सचिव विनोद कुमार जया एवं सह सचिव बृपिन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य सरकार गया जी के समग्र विकास के लिए निरंतर कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय ने प्रजापति समाज की पूर्व से लंबित मांगों को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा। इनमें माटी कला बोर्ड की स्थापना, विधान परिषद में प्रजापति समाज से एमएलसी प्रतिनिधित्व तथा अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की प्रमुख मांगें शामिल रहीं। समारोह में जिला संरक्षक द्वारिका प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष बाल अमृत प्रजापति, कोषाध्यक्ष मोहन प्रजापति, अधिवक्ता नंदलाल प्रजापति, अभियंता कृष्णदेव प्रजापति, राजदेव पंडित बीजेपी नेता, प्रभु दयाल, अर्जुन पंडित, अरविंद पंडित, सूचित कुमार पंडित सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, युवा प्रतिनिधि एवं जिले के विभिन्न जोनों के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और विकास के संकल्प के साथ किया गया।