
फतेहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध शराब तस्करी करने के लिए लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र के ढिबर सरकारी स्कूल के समीप घेराबंदी कर जांच शुरू की।
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, स्कॉर्पियो सवार तस्कर वाहन और उसमें लदी शराब को छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से करीब 450 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने जब्त की गई स्कॉर्पियो और शराब को फतेहपुर थाना लाकर सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।












Leave a Reply