बांग्लादेशी हिन्दू युवक दीपुचन्द्र दास की हत्या के विरोध में गयाजी में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का आक्रोश मार्च, पीएम यूनुस का पुतला दहन

गयाजी।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं बांग्लादेशी हिन्दू युवक दीपुचन्द्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बैनर तले हिन्दू समाज सड़कों पर उतर आया। आजाद पार्क, गयाजी से आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शनकारी टावर चौक पहुंचे,जहां बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्त ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। वहां हिंदू महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं और हिंदू पहचान के आधार पर जिहादी सोच रखने वाले तत्व हिंसक हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में दीपुचन्द्र दास पर झूठा ईशनिंदा का आरोप लगाकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को जलाने जैसी अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया, जिससे पूरे भारतवर्ष का हिंदू समाज आक्रोशित है।
नंदकिशोर गुप्त ने कहा कि इसी के तहत विश्व हिंदू परिषद द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और गयाजी में भी हिंदू समाज के आह्वान पर यह आक्रोश मार्च निकाला गया। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए और वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिंदू जागरण मंच, विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. नंदकिशोर गुप्त, सूरज प्रताप, डॉ.जगदीश शर्मा, प्रेमनाथ टाइयां, राजीव सिंह, आशीष अग्रवाल, दीपक पांडेय, विकाश भदानी, शंभु केशरी,रोहित, शुभम, नवीन, दिवाकर, मंजूषा वेशकियार, सुनीता अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, उषा आर्य, शिल्पा भदानी, रेखा रानी, वीगन विश्वकर्मा, मणिलाल बरिख, ऋषिकेश गुर्दा, विक्रम गुर्दा, राणा रंजीत सिंह, टिंकू गोस्वामी, अजय राजू, मंजीत सिंह, कमल बरिख, संतोष पाठक, राकेश, शम्भू यादव, शम्भू केसरी, चंदन भदानी सहित सैकड़ों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।