डोभी जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई, 153 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त,बोलेरो वाहन समेत एक तस्कर गिरफ्तार।

गया। डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। इस दौरान उजले रंग की बोलेरो वाहन से 153 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकलदेव शर्मा (28 वर्ष), पिता स्वर्गीय शिवसेवक बैध, निवासी खुटरा, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग (झारखंड) के रूप में हुई है। आरोपी बोलेरो वाहन संख्या JH-02W-6671 से शराब का अवैध परिवहन कर रहा था। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।

जब्त बोलेरो का चेचिस नंबर MA1PS2GPKC5F36320 एवं इंजन नंबर GPC4F11854 बताया गया है। कार्रवाई डोभी समेकित जांच चौकी पर की गई।

छापामार दल में मद्यनिषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक बंटी यादव, हलेन्द्र कुमार, आलोक कुमार सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।
मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अनुसंधान के उपरांत आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।