
प्रखंड अध्यक्ष हटाए गए, वरीय उपाध्यक्ष को सौंपी गई कार्यवाहक जिम्मेदारी
फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ–प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला प्रतिनिधि लाडले हसन एवं अनुमंडल अध्यक्ष अमिताभ सुमन ने की।
जिला प्रतिनिधि लाडले हसन ने बताया कि बैठक में उपस्थित संघीय पदाधिकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा संघीय पदाधिकारियों की राय एवं सहमति के बिना लगातार मनमाने और गलत निर्णय लिए जा रहे थे। इससे संगठन की गरिमा को ठेस पहुँच रही थी तथा संघ से जुड़े पदाधिकारियों को बार-बार सामाजिक व संगठनात्मक बदनामी का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली संगठनात्मक मर्यादाओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है, जिससे संघ की एकता और विश्वसनीयता प्रभावित हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बैठक में उपस्थित सभी संघीय पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया जाए।
इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि जब तक विधिवत चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक संघ का कार्यभार वर्तमान वरीय उपाध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद को कार्यवाहक प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सौंपा जाए, ताकि संगठन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
बैठक में ये रहे उपस्थित संजीव कुमार,संजीत कुमार, आर्या शर्मा, राजीव रंजन शर्मा, कुणाल किशोर,राजीव नयन, रामवली प्रसाद, बृजनंदन कुमार, देवेंद्र पासवान, उमेश पासवान, प्रेम प्रकाश भारती सहित अन्य संघीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में जिला प्रतिनिधि लाडले हसन एवं अनुमंडल अध्यक्ष अमिताभ सुमन ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की एकता बनाए रखने, पारदर्शिता के साथ कार्य करने एवं शिक्षक हितों को सर्वोपरि रखने की अपील की।











Leave a Reply