Breaking news:- वजीरगंज में दर्दनाक हादसा: अलाव के धुएं से दादी-पोती की मौत, मां की हालत गंभीर।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिनगांव में ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव से निकले धुएं के कारण दम घुटने से दादी और उसकी पोती की मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची की मां, जो रितेश मालाकार की पत्नी हैं, उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

परिजनों के अनुसार, ठंड अधिक होने के कारण घर के अंदर अलाव जलाया गया था। रात के दौरान धुएं का असर बढ़ने से परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से ठंड के मौसम में घर के अंदर अलाव जलाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।