फतेहपुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर घायल

रविवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक सुरेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गया भेजा गया। हालांकि, रास्ते में ही राजेश्वरी देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं सुरेन्द्र सिंह का पैर टूट गया है और उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है।
इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हो चुकी है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।