
गया जी | जिले में लगातार पड़ रही शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले के किसी भी सरकारी या निजी विद्यालय में सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी।
यह आदेश 25 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं को इस निर्णय से अलग रखा गया है, उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
इसके साथ ही प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति सीमित रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। मौसम की स्थिति पर नजर रखते हुए आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।











Leave a Reply