
इमामगंज (गया)।इमामगंज–शेरघाटी मुख्य मार्ग पर विशुन बिगहा गांव के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रानीगंज निवासी युवक की मौत हो गई। अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के दौरान नहीं बचाया जा सका।
मृतक की पहचान योगेंद्र शर्मा, निवासी रानीगंज के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।











Leave a Reply