नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत का आरोप, कलयुगी पिता गिरफ्तार

कोंच थाना क्षेत्र के सियाडीह मठिया गांव से एक शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में बताया है कि उसका पति नशे की हालत में अक्सर बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता था, जिससे बच्ची मानसिक रूप से काफी भयभीत थी। लंबे समय से चल रहे इस अमानवीय कृत्य से परेशान होकर महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोविड जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नोट:- नाबालिग पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी गई है।