
कोंच। थाना क्षेत्र के चिचौरा मोड़ के समीप गोह–गया मुख्य मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदन कुमार (ग्राम गरजू बिगहा, थाना कोंच), सहेंद्र मांझी और ब्रिज मांझी (दोनों ग्राम कुडमा, थाना गोह, जिला औरंगाबाद) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर यशवंत कुमार की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी भी घायल की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।












Leave a Reply