
:- डुमरी चट्टी उपकेंद्र में दो दिवसीय रामाश्रम सत्संग शुरू
रामाश्रम सत्संग मथुरा के आध्यात्मिक सत्संग उपकेंद्र डुमरी चट्टी में शुक्रवार की शाम दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सत्संग की शुरुआत आचार्य डॉ. ऋषि कुमार मुकुल के सानिध्य में भजन-कीर्तन से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रवचन के दौरान आचार्य डॉ. ऋषि कुमार मुकुल ने कहा कि भौतिक ज्ञान एवं संपदा से जीवन आनंदमय नहीं बनता। सच्चे सुख और शांति के लिए आत्मज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मशास्त्र और संतजन यही संदेश देते हैं कि आत्मज्ञानी महापुरुष की शरण में जाकर ही आत्मज्ञान का मार्ग प्राप्त किया जा सकता है। मन को परमात्मा में लगाए रखना जरूरी है, जिसे गीता में मध्यम मार्ग बताया गया है। इस अवसर पर रामाश्रम सत्संग मथुरा के पूज्य चमन भैया जी एवं पूज्य रतन भैया जी का भी आगमन हुआ। सत्संग कार्यक्रम में फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग में शामिल होने के लिए गया से डॉ. दिग्विजय सिंह बघेल, आनंद स्वरूप करण, के.डी. पांडेय, सुधीर सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, अनिल कुमार, कामता प्रसाद, निकिल कुमार छोटू जी, लव कुश जी सहित अन्य श्रद्धालु भी पहुंचे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी निकिल कुमार, रामाश्रम सत्संग, गया (बिहार) द्वारा दी गई।












Leave a Reply