गुरपा पहाड़पुर के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

शव की नहीं हो सकी पहचान।

गया कोडरमा रेलखंड के गुरपा और पहाड़पुर स्टेशन के बीच शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा चरकापत्थर आईबीएच के पास किलोमीटर 431/08 पर हुआ। स्थानीय लोगों ने रेल पुलिस और फतेहपुर थाना को सूचना दिया।
ग्रामीणों के अनुसार व्यक्ति ट्रेन से गिरा है। जिसके कारण उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान पाए गए। चोट अधिक होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वह काला पैजामा, नीला जैकेट और पीले लाइनिंग वाला टी-शर्ट पहने हुए था। मृतक की दाढ़ी सफेद बताई जा रही है।